नमस्कार दोस्तों । स्वागत है आपका EDUCATION FINE पर । उम्मीद है आपकी पढाई अच्छी चल रही होगी । फिलहाल प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर चल रहा है । ऐसे में सभी को सफलता की उम्मीद होती है, लेकिन वह तब मिलती है जब हम लगातार पढाई करते हैं और सही दिशा में करते हैं। यहां इस पोस्ट में हम लेकर आए हैं CTET सीटेट, REET रीट, RTET आरटेट, HTAT एचटेट, STET एसटेट, CGTET सीजीटेट, UPTET यूपीटेट की विभिन्न परीक्षाओं में आए प्रश्नोत्तर । ये वे प्रश्न हैं जो लगातार पूछे जाते रहे हैं । टेट ही नहीं ये प्रश्न आपको शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में भी देखने को मिलेंगे । बस आपको करना इतना है केवल इस ब्लाॅग को प्रतिदिन 10 मिनट देने हैं । ऐसा लगातार करना है। कुछ ही दिन में आप देखेंगे कि आपको सब याद रहने लगा है और आपको सभ प्रश्न स्लेबस के अनुसार मिल रहे हैं। हमारी कोशिश है सभी भाई-बहिनों को महंगी कोचिंग से बचाना और महंगी पुस्तकों से दूर रखना हैं।।🙏🙏
1. चीन ने हाल ही में किस देश के साथ जारी ट्रेड-वॉर में रेयर अर्थ मिनरल (धातु) को नया हथियार बनाने के संकेत दिये हैं?
a. भारत
b. रूस
c. पाकिस्तान
d. अमेरिका
2. वर्ष 2019 में हो रहे चन्द्र ग्रहण के दिन आने वाली गुरु पूर्णिमा का संयोग कितने वर्षों बाद बना है?
a. 112
b. 120
c. 135
d. 149
3. ICC द्वारा हाल ही में जारी विश्व कप टीम ऑफ़ द टूर्नामेंट की घोषणा की, इसमें रोहित शर्मा के अतिरिक्त किस भारतीय खिलाड़ी को शामिल किया गया है?
a. विराट कोहली
b. एम एस धोनी
c. जसप्रीत बुमराह
d. शिखर धवन
4. हाल ही में किस देश ने अपना एयरस्पेस भारत के लिए खोल दिया है?
a. चीन
b. पाकिस्तान
c. यूएई
d. जापान
5. निम्नलिखित में से कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी विश्वकप 2020 की मेजबानी करेगा?
a. इंडोनेशिया
b. थाईलैंड
c. दक्षिण कोरिया
d. भारत
6. हाल ही में चीन ने किस देश से तिब्बती गुरु दलाई लामा के उत्तराधिकारी को मान्यता नहीं देने का आग्रह किया?
a. भारत
b. बांग्लादेश
c. नेपाल
d. भूटान
7. पाकिस्तान ने किस पवित्र गुरुद्वारे में भारतीय तीर्थयात्रियों को वर्ष भर के लिये वीज़ा मुक्त प्रवेश देने पर सहमति व्यक्त की है?
a. पंजा साहिब
b. ननकाना साहिब
c. करतारपुर साहिब
d. डेरा साहिब
8. हाल ही में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण द्वारा की गई ऑर्किड की पहली व्यापक जनगणना के अनुसार, किस देश में ऑर्किड प्रजाति या वर्गिकी की कुल संख्या 1,256 पाई गई?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. भारत
9. हाल ही में किस पार्टी ने अपने प्रवक्ताओं को एक महीने तक टीवी चैनलों पर जाने से मना किया है?
a. भारतीय जनता पार्टी
b. कांग्रेस
c. बहुजन समाज पार्टी
d. समाजवादी पार्टी
10. आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहकर भारत के लिए किस खिलाड़ी ने निशानेबाज़ी में 7वां ओलंपिक कोटा हासिल किया है?
a. हिना सिद्धू
b. अंजली भागवत
c. आरती पवार
d. मनु भाकर
आपके लिए- इस रिपोर्ट के पढ़ने के बाद यदि आपके मन में कोई सवाल है या किसी और विषय के बारे में जानना चाहते हैं तो आप कॉमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं। हम आपको आपके सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे
Sanni kumar gupta

Fanatics
ReplyDelete